हैडलाइन

धमाका... रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार मिलकर लगाएंगे एक्शन का तड़का

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी मेगा बजट फिल्म 2.0 के प्रमोशन में बिजी हैं। अक्षय बैक टू बैक फिल्में कर रहे हैं। खबरो के अनुसार अक्षय जल्द ही एक और नई फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं। वे अपनी नई फिल्म रोहित शेट्टी के साथ करने वाले हैं। डायरेक्टर रोहित शेट्टी इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'सिम्बा' के पोस्ट प्रॉडक्शन में बिजी हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में रणवीर सिंह एक पुलिसवाले की भूमिका में हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी सिम्बा की रिलीज से पहले ही एक नई फिल्म बनाने का प्लान कर चुके हैं। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार के साथ काम करेंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल मई या जून में शुरू हो सकती है। जबकि 2020 में रिलीज होगी।

खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने भी हां कह दी है और अपनी डेट्स दे दी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले अक्षय ने यह डेट्स 'हेरा फेरी' के सीक्वल के लिए दी थीं। लेकिन अभी हेरा फेरी 3 की स्क्रिप्ट पर काम ही चल रहा है इसलिए अक्षय पहले यह फिल्म पूरी करेंगे। यह पहला मौका होगा जबकि अक्षय और रोहित एक साथ काम करेंगे। अक्षय इन दिनों फिल्म मिशन मंगलयान की भी शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, सिंबा भी इस साल 28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...