हैडलाइन

मुंबई : घरों में नहीं आया अखबार, लोकल-मेट्रो बंद....लगातार दूसरे दिन थमी हुई है मुंबई

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के 89 मामलों के सामने आने के बाद सोमवार को भी मुंबई समेत चार बड़े शहरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। मुंबई में कोरोना से संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा पुणे में एक केस सामने आया है। कोरोना के तमाम केसों के सामने आने के बीच मुंबई शहर एक अभूतपूर्व लॉकडाउन की स्थिति में दिखाई दे रहा है। सोमवार को भी मुंबई लोकल की सर्विसेज बंद हैं और सड़कों पर भी कोई विशेष मूवमेंट नहीं दिख रही है। मुंबई में सोमवार को अधिकतर घरों में अखबार नहीं पहुंचे हैं। हॉकर्स के अखबार पहुंचाने से इनकार करने के बाद सोमवार को घरों में अखबार नहीं पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में भी न्यूज पेपर हॉकर्स अखबार पहुंचाने से इनकार कर सकते हैं, हालांकि सोमवार को असोसिएशन के सदस्यों ने इस मुद्दे पर एक बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें अखबारों की सप्लाई पर फैसला हो सकता है।
मुंबई में पीएम मोदी के आह्वान के बाद जनता कर्फ्यू को लोगों का बड़ा समर्थन मिला है। रविवार को मुंबई की सड़कों पर पसरा सन्नाटा इस बात का गवाह बना की कोरोना के खिलाफ लड़ाई को महाराष्ट्र किस तरह सरकार के साथ खड़ा है। रविवार के बाद सोमवार को भी मुंबई में लॉकडाउन की स्थितियां नजर आईं। मुंबई के तमाम पॉश इलाकों से लेकर शहर की प्रमुख सड़कों तक सन्नाटा पसरा नजर आया। मुंबई में लॉकडाउन के बीच बीएमसी अब सभी लोगों के होम सैंपल लेने की तैयारी कर रही है। बीएमसी की ओर से कुछ प्राइवेट फर्म्स को सैंपल इकट्ठा करने का काम सौंपा गया है। यह सभी फर्म्स आम लोगों के घर से सैंपल इकट्ठा कर इसे कस्तूरबा गांधी अस्पताल में जांच के लिए भेजेगी।
मुंबई में लॉकडाउन के बीच तमाम इलाकों में सामाजिक संगठनों के लोग उन लोगों की मदद करते दिख रहे हैं जो कि शहर में दिहाड़ी मजदूरी करते है। गरीबों के इलाकों में रविवार को कई संस्थाओं के लोग बस्तियों में काम करने वाले दैनिक कामगारों के लिए खाने का सामान, हैंडवॉश और जरूरी चीजें लेकर पहुंचे। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले सामने के बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मुंबई में 14 नए मामले और पुणे में एक नया मामला सामने आया है। कोविड-19 से महाराष्ट्र में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। उद्धव सरकार ने प्रदेश के चार शहरों को पूरी तरह से लॉकडाउन करने का फैसला किया है। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी लोगों को घर से बाहर ना निकलने के निर्देश दिए गए हैं।


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...