नवी मुंबई : जनता कर्फ्यू के दूसरे दिन सरकार और प्रशासन की अपील के बाद अधिकांश लोग घर से बाहर निकले और कई स्थानों पर लोगों की भीड़ भी दिखी. इसे रोकने के लिए नवी मुंबई पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और बैरिकेटिंग लगाकर वाहनों को रोकने की कोशिश की. सानपाड़ा, वाशी और ऐरोली में पुलिस और यातायात पुलिस नागरिकों और वाहन चालकों को कोरोना के खतरे की जानकारी देते हुए उन्हें घर लौटने के लिए समझाती और कई स्थानों पर लोगों की भीड़ को खदेड़ते भी नजर आयी. हर नाका चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी काबिले तारीफ रही.