हैडलाइन

भिवंडी : लाकडाउन के चलते दुकानदारों की लूट शुरू

भिवंडी : कोरोना वायरस संक्रमण बचाव हेतु 21 दिनों के घोषित लाकडाउन के दौरान भिवंडी शहर में भाजी विक्रेता, किराना दुकानदारों द्वारा आम जनता की लूट किये जाने का मामला सामने आ रहा है. गत सप्ताह 22 रुपये में बिकने वाला आलू 5-7 रुपए बढ़ाकर 30 रुपए, प्याज 40 रुपए सहित हरी सब्जियों को प्रतिकिलो 10 से 15 रुपए बढ़ाकर बेचा जाना शुरू है. भिंडी, गोभी, पत्ता गोभी, बैगन, परवल, लौकी, शिमला मिर्च, नेनुआ आदि सब्जियों के भावों में 10 से 15 रुपये किलो की बढ़ोत्तरी हो गई है. शहर स्थित अधिसंख्यक किराना दुकानदार भी चावल, दाल सहित विभिन्न खाद्य सामान के दामों को करीब 5 रुपये किलो बढ़ाकर बेच रहे हैं.

शहरवासियों का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 24 मार्च से 21 दिनों के लिए लाकडाउन किया गया है और शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है. लाकडाउन  में नागरिक बगैर मोलभाव किए जल्दबाजी में नजदीकी दुकानों से खरीदी कर रहे हैं, जिसका फायदा दुकानदार उठा रहे हैं. नागरिकों की मांग है कि सरकार को अत्यावश्यक चीजों जैसे फल, दवा, सब्जी, दूध, किराना खाद्य सामग्री आदि की कीमतों को नियंत्रण में रखा जाना चाहिए और मुनाफाखोरी करनेवाले दुकानदारों पर कार्रवाई किया जाना बेहद जरूरी है. वहीं ग्राहकों द्वारा दुकानदारों से शिकायत किए जाने पर दुकानदारों का कहना है कि बाहर से माल नहीं आ रहा है और जो आ रहा है उसकी कीमत बढ़कर आ रहा है. हमारी मजबूरी है. हम क्या करें? भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने जरूरी वस्तुओं के भाव में अनायास बढोत्तरी कर विक्री किये जाने में जुटे मुनाफाखोर दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई किये जाने के संकेत दिए हैं.



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...