मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज बीजेपी के उन सभी जिला अध्यक्षों, भाजपा के महापौरों, जिला परिषद अध्यक्षों और विधानसभा के प्रभारियों के साथ बातचीत की, जहाँ बीजेपी का कोई विधायक नहीं है। श्री फडणवीस ने इन लोगों से सफ़र करने वाले दिहाड़ी मजदूरों की साहयता करने कि अपील की। उन्होंने आग्रह किया कि देश के इस लॉक डाउन के समय उन्हें आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होगी।
उन्होंने कहा किबीजेपी द्वारा किए गए काम को अब तालुका स्तर तक लेकर जाया जायेगा ,जैसे कई सहायक गतिविधियाँ विभिन्न स्थानों पर की गई हैं। उन्होंने कहा कि घर-घर चिकित्सा, रक्तदान की गतिविधियाँ, जिलों की अलग-अलग हेल्पलाइन संज्ञान , मास्क वितरण जैसी गतिविधियाँ शुरू की गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की और भी कई गतिविधियाँ आगे चलायी जाएँगी।