हैडलाइन

महाराष्ट्र : यवतमाल हुआ कोरोनामुक्त

यवतमाल : महाराष्ट्र में कोरोना बाधित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। लेकिन यवतमाल जिले से अच्छी खबर आयी है। स्वर्गीय वसंतराव नाइक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के पृथक्करण सेल में भर्ती किये तीन कोरोना के मरीजों की अंतिम रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इसलिए अब तीनों को शनिवार को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दी गई है। इसके साथ ही अब यवतमाल जिला कोरोना वायरस से मुक्त हुआ है। ऐसी जानकारी  जिला कलेक्टर एम डी सिंह ने दी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कहा कि अगले 14 दिनों तक इन्हे स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में रखा जाएगा।

बता दें कि, दुबई से यवतमाल आए 9 लोगों को कोरोना के लक्षणों के कारण 12 मार्च को सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद इन सभी के नमूने जांच के लिए नागपुर के इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजे गए। इनमें से तीन लोगों के नमूने पॉजिटिव और बाकि छह लोगों के नमूने निगेटिव पाए गए थे। जिसके बाद जिला प्रशासन और सरकारी मेडिकल कॉलेज उनकी प्रकृति के बारे में बहुत सावधान थे। सरकार ने  कॉलेज प्रशासन को इन तीनों के शेष दो नमूने 14 दिनों के बाद दोबारा जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए थे। तदनुसार, तीनों मरीजों के नमूने 26 मार्च को नागपुर भेजे गए। उनकी रिपोर्ट 27 मार्च को प्राप्त हुई और यह रिपोर्ट निगेटिव थी। इसलिए, अंतिम शेष नमूनों को भी 27 मार्च को नागपुर भेजा गया। तीनो का अंतिम रिपोर्ट भी निगेटिव पाया गया। 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...