हैडलाइन

पालघर : घर में पृथक रहने के आदेश का उल्लंघन करने पर अमेरिका से आए व्यक्ति पर मामला दर्ज

पालघर :   महाराष्ट्र के पालघर जिले में पिछले सप्ताह अमेरिका से आए एक व्यक्ति पर कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए घर में पृथक रहने के आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि व्यक्ति 23 मार्च को अमेरिका से वसई क्षेत्र पहुंचा था और जांच के बाद उसे पृथक रहने को कहा गया था। पुलिस प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बताया कि 28 मार्च को वह क्षेत्र में घूमते हुए पाया गया। रविवार को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि हालांकि उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जिले में निषेधाज्ञा लागू है।



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...