हैडलाइन

मुंबई : जहां मिले मरीज, वहां 14 दिन आने-जाने पर पाबंदी

मुंबई : कोरोना के मरीज जिस भी इमारत या चाली में मिल रहे हैं, उसे 14 दिन के लिए एक तरह से सील कर दिया जा रहा है। वहां के लोग बाहर नहीं जा सकते और ना ही बाहर का कोई व्यक्ति अंदर जा सकेगा। उन लोगों को किसी भी वस्तु की जरूरत है, तो वे कॉल कर मंगा सकते हैं या फिर उनकी मदद पुलिस और बीएमसी प्रशासन के अलावा उनके रिश्तेदार बाहर से ही मदद कर सकते हैं। रविवार को मुंबई में 10 नए मरीज सामने आए। अब तक मुंबई में कुल 85 कोरोना के मरीज हो गए हैं। शनिवार-रविवार को कुर्ला सहित अन्य क्षेत्रों में कोरोना के मरीज सामने आए। सबसे पहले प्रशासन ने मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद परिवार के सदस्यों का टेस्ट कराया। परिवार के कुछ सदस्यों में कोरोना के वायरस पाए गए हैं।

पुलिस ने उन्हें भी भर्ती कराया। जो भी व्यक्ति उस मरीज के संपर्क में था। उन्हें भी 14 दिन के लिए कोरंटाइन कर दिया गया है। इसके अलावा जिस इमारत में मरीज पाया गया उस इमारत में आने-जाने की संपूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। कुर्ला एल वॉर्ड के सहायक आयुक्त मनीष वालुंजे ने बताया कि जिस भी इमारत में कोरोना के मरीज मिले हैं, उसे एक तरह से सील कर दिया जाता है। इमारत में जिसे भी कुछ सामान चाहिए उन्हें प्रशासन मुहैया करा रहा है। उन्हें इस बात की बेदह खुशी है कि जहां पर मरीज मिले हैं उस इमारत के निवासियों ने सामने से कॉल कर आश्वासन दिया कि वे 14 दिन तक अपने घर से कदापि बाहर नहीं निकलेंगे।



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...