हैडलाइन

नागपुर : कोई पाजिटिव नहीं मिला; मेयो, मेडिकल में 23 संदिग्ध भर्ती

नागपुर : कोरोना के बढ़ते प्रादुर्भाव के मद्देनजर बरती जा रही सतर्कता का ही नतीजा है कि आरेंज सिटी में पिछले 2 दिनों में कोई भी मरीज पाजिटिव नहीं आया है. हालांकि खतरा अभी टला नहीं है, लेकिन डाक्टरों ने राहत की सांस जरूर ली है. इस बीच बुधवार को मेयो और मेडिकल में 23 संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है. सभी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिये गये हैं. इस बीच मेडिकल में जिस संदिग्ध मरीज की मौत हुई थी, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.

 हालांकि पाजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि नहीं हो रही है, लेकिन संदिग्ध मरीजों का सिलसिला जारी है. बुधवार को मेडिकल में 3 संदिग्ध लोगों को भर्ती किया गया. इनमें एक पुरुष व 2 महिलाओं का समावेश है. जबकि अन्य वार्डों में भर्ती करीब 10 मरीजों के नमूने लक्षण दिखाई देने के बाद भेजे गए. इस तरह मेडिकल के वार्ड 25 में नये व पुराने मिलाकर कुल 9 मरीज भर्ती हैं. इनमें 6 पुरुष व 3 महिलाओं का समावेश है. जबकि मेडिकल की 16 रिपोर्ट आनी बाकी है.

 मेडिकल की तरह ही मेयो में करीब 20 संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया. सभी को अलग-अलग वार्ड में रखा गया है. डाक्टरों की टीम मरीजों के स्वास्थ्य पर लगातार रूप से नजर बनाए हुए है. मेयो में भर्ती लगभग पाजिटिव मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है, लेकिन इसमें से एक मरीज की हालत खराब हो गई है. डाक्टरों द्वारा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के संबंध में दवाइयां दी जा रही है. कुछ पाजिटिव मरीजों में शुगर की भी समस्या है. यही वजह है कि इनको स्वस्थ होने में ज्यादा वक्त भी लग सकता है.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...