हैडलाइन

मुंबई : 145 नए मरीजों के साथ महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 635 मामले, अब तक 32 की मौत

मुंबई : महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के करीब 145 मामलों की पुष्टि हुई जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 635 हो गई है। यह जानकारी एक सरकारी बयान में दी गई है। जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में निजी प्रयोगशालाओं में हुई जांच में इन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई शनिवार को सरकारी प्रयोगशालाओं ने इन जांच की पुष्टि की ।इसमें बताया गया कि आज राज्य में कोरोना वायरस से छह लोगों की मौत हो गई। इनमें चार मुंबई के, एक अमरावती का और एक ठाणे जिले के मुंब्रा का रहने वाला था।राज्य में कोविड-19 से अभी तक कुल 32 लोगों की मौत हुई है। वहीं 52 रोगी ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दी जा चुकी है। 

उधर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शनिवार को कहा है कि 14 अप्रैल के बाद भी राज्य में लॉकडाउन का हटना जनता पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के दिशानिर्देशों का लोग कितना पालन करते हैं, इसके आधार पर ही कोई फैसला लिया जाएगा। सीएम ने बताया कि लॉकडाउन हटाने के बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...