हैडलाइन

मुंबई : धारावी में कोविड19 के दो नए मामले आए

मुंबई :  मुंबई के धारावी इलाके में बुधवार को कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए हैं जिससे घनी आबादी वाली इस मलिन बस्ती में संक्रमित लोगों की संख्या नौ हो गई है। एक निकाय अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में मुकुंद नगर इलाके का 25 वर्षीय शख्स और धानवाडा चॉल का 35 वर्षीय शख्स शामिल है। उन्होंने बताया कि मुकुंद नगर इलाके का मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 49 वर्षीय व्यक्ति के संपर्क में आया था और उसे पृथक केंद्र में रखा गया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘धानवाडा चॉल में संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है जहां एक अन्य मामला सामने आया है।'' उन्होंने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार वे इलाके को सील करने जा रहे हैं। धारावी एशिया की सबसे बड़ी मलिन बस्ती में से एक है जहां करीब 15 लाख लोग छोटी झुग्गियों में रहते हैं जिससे यह इस महानगर का सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका है।



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...