हैडलाइन

विरार : लाकडाउन की उड़ाई जा रही धज्जियां

विरार : पालघर जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने केेे लिए प्रशासन द्वारा जहां कई कदम उठाए जा रहे हैं वहीं विरार पूर्व के कई इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है. इससे यहां कोरोना जैसी महामारी तेजी से फैलने की आशंका बढ़ गई है.

 फूलपाड़ा, सहकार नगर, जीवदानीपाडा, नारायण नगर व गोविंद नगर जैसे कई इलाकों में लोग खुलेआम गलबहियां करते देखे जा रहे हैंं. लोग किसी एक के घर में बैठकर पत्ता खेल रहे हैं, इसी के साथ ही लॉकडाउन के कारण बतखपाडा में सड़कों पर खड़े रिक्शों में कई-कई युवक बैठक मोबाइल मेंं गेम खेलते नजर आ रहे हैं. बतखलपाडा में ही बिल्डिंगों के नीचे सड़क के किनारे लोग  झुंड में दिनभर बैठे रहते हैं और पुलिस आने पर ये लोग या तो अपनी सोसायटी में घुस जाते हैं या फिर पीछे गलियों में भाग जाते हैं और पुलिस के जाने के बाद फिर आकर बैठ जाते हैं.

 सी के मना करने पर ये लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं. यहां दुकानों पर एक युवक सामान लेने आता है तो उसके साथ कई और आकर वहां खड़े हो जाते हैं. यहां महिलाएं भी आम दिनों की ही तरह ही सामान लेने झुंड में निकलती हैं और एक-दूसरे से सटकर ही चलती हैं.हद तो तब हो जाती है, जब नल में पानी आता है, उस समय सड़क पर भारी भीड़ जमा हो जाती है. विरार के मछली बाजारों में मछली खरीदने के लिए भीड़ उमड़ पड़ती है. यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आती है. ऐसे में कोरोना महामारी के संक्रमण के और बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...