हैडलाइन

मुम्बई : तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लापता 58 लोगों सें 40 का पता चला: महाराष्ट्र के मंत्री

मुम्बई : महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र से लापता तबलीगी जमात के 58 सदस्यों में से 40 का पता लगा लिया गया है और उन्हें पृथक वास में रखा गया है। ये 58 लोग पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन में जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि इस इस्लामिक संगठन के बाकी 18 सदस्य अब भी लापता हैं तथा उन्हें ढूढ़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह तक इस संगठन के 58 सदस्य लापता थे इनमें से कई व्यक्तियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिये थे जिस वजह से उन्हें ढूढना मुश्किल हो रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन पुलिस ने बड़ी कर्मठतापूर्वक हर सूचना पर काम किया और उनमें से 40 को ढूढ निकाला। उन सभी को संस्थानात्मक पृथक वास में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार कोरोना वायरस को लेकर उनकी लार का परीक्षण किया जाएगा।” मंत्री ने इन 40 लोगों के बारे में कहा, ‘‘वे भारतीय हैं। हमने उन्हें पृथक वास में रहने की जरूरत को लेकर राजी किया है। यदि उनमें कोई लक्षण नहीं नजर आएगा या कोरोना वायरस के परीक्षण में संक्रमण की पुष्टि नहीं होती हो तो सरकार निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर उन्हें छोड़ देगाी।”

उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकिारी पहले ही ऐसे 156 विदेशियों का पता लगाया जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, उन पर वीजा के दुरूपयोग समेत विभिन्न अपराधों को लेकर मामला दर्ज किया गया है। निजामुद्दीन का धार्मिक कार्यक्रम देश में कोविड-19 के अतिप्रभावित क्षेत्रों में से एक के रूप में उभरा है। (एजेंसी) 



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...