नवीमुंबई मनपा क्षेत्र में कोरोना से चौथी मौत

नईमुंबई : नवीमुंबई मनपा क्षेत्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है, वहीं कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों की संख्या अब 51 हो गई है. मनपा के अनुसार मंगलवार को वाशी के सेक्टर- 9 में रहने वाले एक 75 साल के व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई. इस व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ थी. मनपा के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अब तक 410 लोगों के कोरोना की जांच कराई गई है, जिसमें 51 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. जबकि 251 लोग निगेटिव पाए गए हैं. वहीं 108 लोगों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है.

मनपा के मुताबिक नेहरू के सेक्टर- 28 में एक ही परिवार के 3 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. जबकि ऐरोली के सेक्टर- 19 में रहने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली थी. इन सभी की दोबारा जांच कराई गई. जिसमें इन सब की रिपोर्ट निगेटिव आई है. जिसके चलते अब पॉजिटिव से निगेटिव होने वालों की संख्या 17 हो गई है. 

मनपा के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मौजूदा समय में वाशी स्थित मनपा अस्पताल के आइसोलेशन और विशेष वार्ड में कुल 33 लोग भर्ती हैं. वहीं वाशी के सेक्टर-14 व पनवेल में मनपा के द्वारा बनाए गए इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन केंद्र में 66 लोगों को रखा गया है. जबकि 1393 लोग होम क्वारंटाइन में है. वहीं 1020 लोगों ने क्वारंटाइन की अवधि को पूरा किया है. मनपा क्षेत्र के 19 इलाकों में कोरोना पॉजिटिव के मरीज पाए गए हैं. इन सभी इलाकों को कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है. जहां पर मनपा के द्वारा सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है.



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...