मुंबई : कोरोना को लेकर सरकार पूरी तरह अलर्ट

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना संकट को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से अलर्ट है और इसके संक्रमण को खत्म करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात और पीडब्लूडी मंत्री अशोक चव्हाण ने एआईसीसी की तरफ से आयोजित जीत डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस में देशभर के पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. 

थोरात ने कहा कि कोरोना वायरस की आहट मिलते ही हमारी सरकार ने एक्शन प्लान पर काम करना शुरू कर दिया था. हम लोगों ने बजट सत्र को समय से पहले समाप्त कर इस वायरस के खिलाफ अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी थी. थोरात ने विश्वास जताया है कि राज्य सरकार इस  संकट से उबरने में जरुर कामयाब होगी.     थोरात ने कहा कि बांद्रा के मजदूरों का किसी भी  धर्म से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि वहां पर कई मजदूर एक ही रुम में रहते हैं. इस वजह से भी मुश्किलें आ रही हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि मजदूरों को समझा-बुझाकर समस्या का समाधान निकाल लिया गया है.    

पीडब्लूडी मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि इस लड़ाई को जीतने के लिए महाराष्ट्र सरकार पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में रोगियों की संख्या बढ़ी है, लेकिन इसे कंट्रोल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. चव्हाण ने कहा कि इस लड़ाई में आम लोगों के साथ सभी का सहयोग जरुरी है. उन्होंने कहा कि इस संकट से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार में शामिल सभी दल एक टीम वर्क के साथ काम कर रहे हैं. चव्हाण ने भी केंद्र सरकार से सीएसआर फंड के लिए सीएम रिलीफ फंड को भी मान्य करने की मांग की है. 



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...