मुंबई : CA संस्थान ने दिए 21 करोड़

मुंबई : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने का निश्चय किया है. सीए संस्थान ने पीएम केयर फंड और पीएमएनआरएफ में 21 करोड़ रुपए का योगदान दिया है. यह राशि आईसीएआई स्वैच्छिक योगदान के माध्यम से आईसीएआई सदस्यों, छात्रों और अधिकारियों द्वारा सामूहिक योगदान के रूप में जमा की गई है.

संस्थान के प्रवक्ता सीए टीसी बाफना ने बताया कि आईसीएआई ने अपने 10 लाख छात्र और सदस्य समुदाय से इस महामारी के खिलाफ लड़ने के राष्ट्रीय प्रयास में सक्रिय रूप से योगदान देने की अपील की थी और इस अपील पर सदस्यों ने उदारता से करीब 6 करोड़ रुपए का योगदान किया. जबकि संस्थान ने 15 करोड़ रुपए का योगदान दिया है. प्रधानमंत्री ने इस सहयोग के लिए सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का आभार व्यक्त किया है. पीएम ने अपने संदेश में कहा कि हमारे मेहनती अकाउंटेंट्स बिजनेस  प्रोफेशनल की  दुनिया को स्वस्थ रखते हुए देश को भी स्वस्थ रखने में सदैव सहयोग देते रहते है.



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...