हैडलाइन

नाशिक : कोरोना मुक्त होगा नाशिक जिले का दूसरा मरीज

नाशिक : पूरी दुनिया में कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है. राज्य में कोरोना बाधितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. नाशिक में भी पॉजिटिव मरीजों के मिलने से यहां भी लोगों में डर बैठा हुआ है. उसमें एक दिलासादायक खबर सामने आई है. नाशिक के गोविंदनगर इलाके के मरीज की 4 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उसके बाद शनिवार को 18 अप्रैल को उसी पॉजिटिव मरीज की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है.

इस रिपोर्ट के कारण नाशिकवासियों को थोड़ी राहत मिली है. इस मरीज की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर वह जिला का दूसरा कोरोना मुक्त मरीज बन जाएगा. सुमंगल सोसायटी, मनोहर नगर, गोविंदनगर इलाके में यह मरीज पाया गया था. बाद में मनपा आयुक्त राधाकृष्ण गमे ने सुमंगल सोसायटी के तीनों ओर से तीन किलोमीटर का इलाका 15 दिनों के लिये प्रतिबंधित कर दिया था.

नाशिक के पालक मंत्री छगन भुजबल के निवास स्थान से एक से डेढ़ किलोमीटर के अंतर में यह मरीज पाया गया था. उसके बाद मनोहर नगर और गोविंद नगर से तीन किलोमीटर का इलाका सील कर दिया गया था. उस समय मनपा आयुक्त ने उस इलाके का दौरा भी किया था. स्वास्थ्य कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. 6 अप्रैल को इस इलाके के सभी निवासियों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई थी. शहर के उस पहले कोरोना मरीज के जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की उम्मीद की जा रही है.



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...