हैडलाइन

मुंबई : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 19 लोगों की मौत, 552 संक्रमित

मुंबई : महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 552 नए मामले सामने आए है। वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस से 19 लोगों की मौत हुई है। जिसमें मुंबई के 12, पुणे के 3, ठाणे के 2 और पिंपरी और सांगली का 1-1 मरीज शामिल है। इसमें दस पुरुष और नौ महिलाएं शामिल है। संक्रमितों की संख्या अब 5,218 हो गई है। 24 घंटों में हुई 19 मौतों में से 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के 9 मरीज हैं। यह 40 से 59 वर्ष की आयु के हैं। वहीं एक मरीज 40 से कम उम्र का है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग दी है।  

जिन 19 मरीजों की मौत हुई है उसमें से 12 मरीजों में शुगर, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी बीमारियों की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस से राज्य में अब तक 251 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए 83 हजार 111 नमूनों में से 77 हजार 638 नमुनों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। राज्य में अब तक 722 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल राज्य में 99 हजार 569 लोग होम क्वारंटाइन हैं। जबकि 7 हजार 808 लोग संस्थात्मक क्वारंटाईन हैं।



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...