मुंबई : पुलिस की विभिन्न इलाके पर ड्रोन से नजर

मुंबई : मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन के बीच सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किया है. शहर में सुरक्षा के विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ड्रोन से भी भीड़-भाड़ वाले इलाके पर नजर रखेगी. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने धर्मगुरुओं और मौलवी समेत मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठत लोगों के साथ बैठक कर उनसे रमजान के महीने में लाॅकडाउन का पालन करने और सोशल डिस्टेंसी बनाए रखने पर चर्चा की और सभी से घर पर ही रमजान मनाने का आग्रह किया.

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता प्रणय अशोक ने कहा कि रमजान का महीना लाॅकडाउन का पूरी तरह से पालन करते हुए मनाया जाएगा. मुस्लिम समाज के लोग पुलिस के साथ सहयोग करेंगे. इसको लेकर मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) सुनिल कोल्हे ने धर्मगुरुओं और मौलवी समेत मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठत लोगों के साथ रमजान के दौरान लाॅकडाउन का पालन करने की चर्चा की. 

पुलिस ने कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए सभी से रमजान घर पर ही मनाने का आग्रह किया है. रमजान के पाक महीने में मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ते हैं. लाॅकडाउन के बाद से मस्जिदों में नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध है. पुलिस के लिए रमजान के पूरे महीने में मुस्लिम समाज के लोगों को मस्जिद में आने से रोकने और सोशल डिस्टेंसी बनाए रखने की चुनौती है. मुस्लिम समाज के लोगों के रहने वाले ज्यादातर इलाके रेड जोन में आते हैं.



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...