हैडलाइन

वाशिंगटन : बार / रेस्तरां दोबारा खोलने के लिए CDC के नए दिशा-निर्देश

वाशिंगटन : रोग नियंत्रण एवं निवारण केंद्र (सीडीसी) ने स्कूल, धार्मिक स्थल, कार्यस्थल, बार / रेस्तरां आदि खोलने के लिए नए दिशा-निर्देशों का एक मसौदा तैयार किया है। इनमें व्यवसायिक स्थानों पर विश्राम कक्ष बंद करना, रेस्तरां के डिस्पोजेबल मेनू और प्लेट रखने पर विचार करना, स्कूलों के छात्रों को कक्षाओं में ही खाना खाने के लिए कहना आदि शामिल है।

ये नई संघीय योजनाओं में पेश की गई कुछ सिफारिशें हैं जो रेस्तरां, स्कूलों, गिरजाघरों और व्यवसायों को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने में मदद करेंगी। सीडीसी ने यह सिफारिशें वाशिंगटन भेजी हैं। ट्रम्प प्रशासन के इसके सार्वजनिक करने से पहले इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। व्हाइट हाउस के अधिकारी पहले ही तीन चरणों में देश को खोलने की योजना की घोषणा कर चुके हैं। वहीं न्यूयॉर्क गवर्नर एंड्रयू क्योमो ने रविवार को कहा था कि जो उद्योग दोबारा काम शुरू करना चाहते हैं वह राज्य को इस संदर्भ में योजना सौंपे। (एजेंसी) 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...