हैडलाइन

एनजीओ प्रमुख के गिरोह ने लॉकडाउन के दौरान सात करोड़ रुपये के गहने लूटे, गिरफ्तार

मुंबई : महाराष्ट्र में लॉकडाउन में भोजन वितरण की अनुमति लेकर कथित तौर पर गिरोह बनाकर अंधेरी स्थित गहनों की दुकान से सात करोड़ रुपये के गहने लूटने के आरोप में एक एनजीओ के प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त अंकित गोयल ने बताया कि शहर के एकता फाउंडेशन के अध्यक्ष विपुल आनंद चामरिया (35) को छह अन्य लोगों के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से पांच करोड़ 30 लाख रुपये बरामद हुए।

एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान 22 अप्रैल को, राजकुमार लूथरा ने शिकायत दर्ज की कि उनकी आभूषणों की दुकान में गैस कटर का उपयोग करके छत से सेंध लगाकर सात करोड़ रुपये के गहने चोरी हो गए।” उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस की तीन टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्र में रहने वाले कई लोगों से पूछताछ करने के बाद हमने चामरिया को पकड़ा। उसके पास लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को भोजन वितरित करने की अनुमति थी। दुकान के बारे में जानकारी एकत्र करने के बाद, वह छह साथियों सहित आया और दुकान लूट ली। उनमें से चार एनजीओ में काम करते हैं।” अन्य लोगों की पहचान शेयरधारक देसमान छोटेलाल चौहान, सुरक्षा गार्ड मुन्ना खरवार, और चामरिया के एनजीओ कर्मी लक्ष्मण नरसप्पा दांडु, शंकर कुमार यशु, राजेश मरपक्का और विकास चनावड़ी के रूप में हुई है। (एजेंसी)



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...