हैडलाइन

मुंबई : हीरे एवं सोने के गहने बनाने के कारखाने से 7 करोड़ की चोरी

मुंबई : अंधेरी (पूर्व) के एमआईडीसी में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लाॅकडाउन का फायदा उठाकर हीरे एवं सोने के गहने बनाने के कारखाने से 7 करोड़ 9 लाख 48 हजार 992 रुपए के मूल्य के गहने की चोरी की गयी. कारखाने के सुरक्षा गार्ड और एक कर्मचारी की मिलीभगत से वारदात को अंजाम दिया गया. एमआईडीसी पुलिस ने इस मामले  में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 5 करोड़ 30 लाख 12  हजार 823 रुपए मूल्य के सोने एवं हीरे के गहने बरामद किए गए हैं.

अंधेरी (पूर्व) के एमआईडीसी स्थित नीरज इंडस्ट्रीयल स्टेट में राजकुमार लुथरा का हीरे एवं सोने के गहने बनाने के कारखाना है. इस कारखाने में सरक्षा गार्ड के रूप में मुन्ना प्रसाद तैनात था. कारखाने में स्टाॅक होल्डर का काम दीमन छोटालाल चौहान करता था. शहर में लॉकडाउन के बाद से राजकुमार का कारखाना बंद था. अंधेरी (पूर्व) के एमआईडीसी में रहने वाले एवं एकता फाउंडेशन से जुड़े विपुल आनंद चांबरिया ने कंपनी के कर्मचारी दीमन के राजकुमार, सुरक्षा गार्ड मुन्ना, राजेश मारपक्का उर्फ राजा, विकास तुलशी चनवादी और लक्ष्मण के साथ मिलकर राजकुमार के कारखाने में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने कारखाने के तिजोरी को ग्राईंडर मशीन से काटकर 7 करोड़ 9 लाख 48 हजार 992 रुपए के मूल्य के गहने की चोरी की गयी. राजकुमार ने एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज करवायी. पुलिस ने मुख्य आरोपी विपुल समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...