हैडलाइन

पठानकोट हाइवे से हिरासत में लिए गए 4 संदिग्ध, पहन रखी थी फौजी वर्दी

पंजाब के पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय मार्ग पर चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने यहां के नंगलपुर गांव से इन लोगों को गिरफ्तार किया है. ये चारों हिमाचल प्रदेश के नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे. पुलिस जिस दौरान नाकेबंदी पर चैकिंग कर रही थी, तभी उन्हें हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि चारों संदिग्ध फौजी वर्दी में थे.

पुलिस अभी भी इनसे पूछताछ कर रही है. आपको बता दें कि बीते दिनों अमृतसर के एक गांव में ग्रेनेड धमाका होने के बाद पुलिस ने राज्य में चौकसी बढ़ा दी है. इससे पहले भी राज्य से कई घटनाएं ऐसी सामने आ चुकी हैं, जहां कश्मीर या अन्य राज्यों से गाड़ी लेकर संदिग्ध लोग पंजाब की ओर घुस आए हैं. अभी 14 नवंबर को भी जम्मू-पंजाब बॉर्डर पर इनोवा में 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था. ये लोग जम्मू से इनोवा छीन कर भागे थे. गौरतलब है कि 2016 के शुरुआत में पठानकोट में ही आतंकी हमला किया गया था. तब पाकिस्तान से आए आतंकियों ने पठानकोट के एयरबेस में हमला किया था, जहां 7 जवान शहीद हुए थे.



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...