हैडलाइन

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना मरीज पर की गई पहली ‘प्लाज्मा थेरेपी’ सफल – राजेश टोपे

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य में कोरोना मरीजों पर की गई पहली प्लाज़्मा थेरेपी सफल हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी। राजेश टोपे ने कहा कि, ”मुंबई के लीलावती अस्पताल में पहली प्लाज्मा थेरेपी सफल रही। जिसके बाद हम मुंबई में भी नायर अस्पताल में एक अन्य रोगी पर दूसरा प्रयोग कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इसमें भी सफलता मिलेगी।”

राजेश टोपे ने पत्रकारों से कहा, “लीलावती अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज पर प्लाज्मा थेरेपी की गई और यह सफल रही है। प्लाज्मा थेरेपी सफल होने की जानकारी मुंबई के नगर आयुक्त प्रवीण परदेशी ने मुझे दी। साथ ही अब नायर अस्पताल में एक और थेरेपी की जाएगी। नायर अस्पताल के डॉक्टरों ने भी इस थेरेपी में सफलता मिलेगी ऐसा विश्वास व्यक्त किया है। लेकिन इस थेरेपी को करते समय सही दिशानिर्देशों का पालन करना महत्वपूर्ण है। इसका पालन करने से ही यह थेरेपी सफल होगी। साथ ही टोपे ने यह भी कहा कि, प्लाज्मा थेरेपी का प्रयोग पुणे में भी संभव है। 

इस बिच मालेगांव की कोरोना स्थिति पर टोपे ने कहा, मालेगाव में घने स्थान होने के कारण लोगों को घरों में क्वारंटाइन रहना संभव नहीं है। हालांकि उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिए कि, जहां भी संभव हो वहां संस्थागत क्वारंटाइन किया जाए। राजेश टोपे ने कहा, डॉक्टर और नर्स जो पोस्टिंग के बाद भी अस्पताल नहीं जाते है तो उन्हें 24 घंटे का समय दिया जाता है। अगर वह जॉइन नहीं करते है तो उन्हें निलंबित करने के आदेश दिए गए है। टोपे ने यह भी कहा, उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएगी। लेकिन जॉइन नहीं करने का रवैया सही नहीं है। टोपे ने बताया कि, मालेगांव में कुछ ही इलाकों में कोरोना का संक्रमण हुआ है। अभी भी नाशिक शहर, ग्रामीण, येवला नियंत्रण में है। कई बार अज्ञानता के कारण भी मौते होती है। इसलिए उन्हें समझाने और जागरूकता की जरुरत है। अब तक मालेगाव में 12 लोगों की मौत हुई है। विशेष बात यह है कि, यह सभी भर्ती होने के 24 घंटे में ही उनकी मौत हो गई। 

उन्होंने कहा, सरकार निजी अस्पतालों को पीपीई किट प्रदान करेगी। यदि निजी अस्पताल सहयोग करने से मना करते है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मालेगांव मिशन हमें सफल बनाना है और इसके लिए हम प्रयास कर रहे है। बुधवार को नाशिक जिला कलेक्टर कार्यालय में कोरोना उपायों के संबंध में एक बैठक हुई। बैठक में गृहमंत्री अनिल देशमुख, कृषि मंत्री दादाजी भूसे, पुलिस आयुक्त, नगर आयुक्त, कलेक्टर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने प्रसार माध्यमों से बात की।   



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...