हैडलाइन

मुंबई : ‘MLC’ के लिए उद्धव का रास्ता साफ़

मुंबई : आख़िरकार काफी लंबे सस्पेंस के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का विधान परिषद सदस्य बनने का रास्ता साफ़ हो गया है. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. राज्यपाल ने चुनाव आयोग से इन सीटों पर जल्द से जल्द चुनाव कराने की अनुशंसा की है. राज्यपाल के इस फैसले से माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ठाकरे के सीएम बने रहने को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है.

राज्यपाल ने अपने पत्र में लिखा है कि सरकार ने लॉकडाउन में कई तरह की रियायत की घोषणा की है. ऐसे में कुछ खास दिशा –निर्देशों के साथ विधान परिषद के चुनाव कराए जा सकते हैं . उद्धव ठाकरे ने पिछले साल किसी भी सदन का सदस्य नहीं होने के बावजूद  29 नवंबर को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली थी. ऐसे में नियम के अनुसार 28 मई को 6 महिना पूरा होने से पहले  उन्हें किसी भी सदन का सदस्य होना जरुरी है.

महाराष्ट्र की कैबिनेट ने सबसे पहले 9 अप्रैल को राज्यपाल के पास मुख्यमंत्री ठाकरे को विधान परिषद का सदस्य मनोनीत करने की सिफारिश भेजी थी. इसके बाद कई बार निवेदन करने के बावजूद राज्यपाल कोश्यारी ने सीएम ठाकरे को विधान परिषद का सदस्य नियुक्त नहीं किया. इस बारे में सीएम ठाकरे ने पीएम नरेन्द्र मोदी से भी बात की थी. 



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...