हैडलाइन

मुंबई : महाराष्ट्र में शुक्रवार को 1008 मामले आए सामने, 26 लोगों की मौत

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहें हैं। शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 1,008 नए मामले सामने आएं हैं। वहीं 26 लोगों ने अपनी जान गवाईं हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 11,506 हुई हैं। और मृतकों की संख्या 485 हो गई हैं। इस बात की जानकारी स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने दी हैं। 

राज्य में अब तक के यह सबसे ज्यादा मामले हैं। इससे पहले राज्य में 26 अप्रैल को 811 मामले, 27 अप्रैल को 440 मामले, 28 अप्रैल को 522, 29 अप्रैल 728 मामले, 30 अप्रैल को 597 मामले और 1 मई को 1,008 मामले सामने आए हैं। देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही हैं और यह एक चिंता का विषय हैं। 

वहीं दूसरी ओर देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते केंद्र सरकार ने देश में और दो हफ्ते लॉकडाउन बढ़ा दिया हैं। यानी लॉकडाउन 4 मई से 17 मई तक लागु रहेगा। इसके अलावा गृह मंत्रालय ने सामान्य गतिविधियों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। जिसमें ग्रीन जोन में शराब और पान की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई हैं। 

देश में कोरोना मामलों की बात करें तो, देश में अब तक 35,365 लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित पाएं गए हैं। जिसमें से 1,152 लोगों की मौत हो चुकीं हैं। वहीं 9,065 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...