हैडलाइन

मुंबई : नानावटी अस्पताल पर ओवर चार्जिंग का आरोप

मुंबई : कोरोना मरीजों का उपचार करने वाले निजी अस्पतालों में से एक नानावटी अस्पताल पर मरीजों ने ओवर चार्ज का आरोप लगाया है.इस संदर्भ में एक स्थानीय नेता ने मामला भी दर्ज कराया है. बीएमसी  अधिकारियों ने जांच करने की बात कही है. 11 अप्रैल को  31 वर्षीय व्यक्ति कोरोना की पुष्टि होने के बाद नानावटी अस्पताल में भर्ती हुआ. पहले उसे जनरल वार्ड में रखा गया, लेकिन उसके बाद उसे 13 को आईसीयू में शिफ्ट किया गया. 15 तारीख को जब उसे डिस्चार्ज किया तो 2 लाख 39 हजार 379 का बिल थमा दिया गया, जिसमें से 67 हजार 400 रुपए हाइजीन के रूप में लिए गए और दवाई के 66 हजार 699 अलग.बीएमसी में शिकायत दर्ज कराने वाले जितेंद्र ने बताया कि जो सेफ्टी किट 750 रुपए में आती है उसका मरीज के बिल में प्रति दिन 6000 से 9500 रुपए चार्ज लगाया जा रहा है. 8 अप्रैल को 60 वर्षीय वृद्ध को सेकंड क्लास वार्ड में ट्रीटमेंट दिया गया. डिस्चार्ज के समय से 5 लाख 51 हजार का बिल थमाया गया. 

नानावटी अस्पताल द्वारा मरीज़ों से ओवर चार्ज का मुद्दा पहले भी एक एनजीओ द्वारा उठाया गया है.इस संदर्भ में बीएमसी के उप कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दक्षा शाह ने कहा कि यदि हमारे पास शिकायत आती है तो हम जरूर जांच करेंगे.बीएमसी वार्ड के एक अधिकारी ने बताया कि हम जल्द ही जांच करेंगे.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...