हैडलाइन

नवी मुंबई : कोविड सेन्टर में कैंसर मरीज परेशान

नवी मुंबई : लॉकडाउन के चलते घर जाते समय फंसे 249 लोग वाशी के कोविड सेन्टर में रहने को मजबूर हैं. इनमें एक ऐसा भी नौजवान है जिसे ब्लड कैंसर की बीमारी है. हफ्ते भर पहले सुदीप्त धर नामक यह युवक यहां वाशी के कोविड 19 सेंटर में उस वक्त आया जब उसके पास होटल या लॉज में रहने के पैसे खत्म हो गए. बता दें कि सुदीप्त धर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का निवासी है.और महीने भर पहले वह परेल के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए आया था लेकिन लॉकडाउन की वजह से यहीं पर फंस गया. सुदीप्त के साथ उनकी मां भी रहती हैं .फिलहाल वे वाशी के कोविड सेन्टर में हिन्दीभाषी उद्यमी द्वारा संचालित सामुहिक अन्नक्षेत्र से मिल रहे भोजन पर जिन्दा हैं.

सुदीप्त ने बताया कि सभी अधिकारियों को पता है कि उन्हें कैंसर की खतरनाक बीमारी है फिर भी मदद के नाम पर सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं. 30 अप्रैल को उन्हें जांच के लिए परेल के टाटा हास्पिटल जाना था लेकिन एम्बुलेंस नहीं दी गयी जबकि वादा किया गया था. फिलहाल सुदीप्त धर की मांग है कि उन्हें किसी तरह उनके मुलुक भेजने की व्यवस्था की जाए ताकि वे अपनी मां के साथ सुरक्षित अपने मुलुक पहुंच सकें.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...