मुंबई : लॉकडाउन के चलते रिजल्ट कैसे घोषित हों ,मुंबई मुख्याध्यापक संघ ने जताई आपत्ति

मुंबई : राज्य शैक्षणिक संशोधन व प्रशिक्षण परिषद के निदेशक ने पहली से लेकर 9वीं और 11वीं के छात्रों के परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने का आदेश सभी स्कूलों को जारी किया है. इस आदेश का मुंबई मुख्याध्यापक संघ ने विरोध किया है. संघ के सचिव प्रशांत रेडिज ने कहा कि लाकडाउन के चलते शिक्षक और गैर शिक्षक स्कूलों में कैसे पहुंचेंगे.
शिक्षक लाकडाउन में स्कूल कैसे पहुंचेंगे
उन्होंने कहा कि यदि पहली से लेकर 9वीं और 11वीं के छात्रों की पहली, दूसरी यूनिट टेस्ट और फर्स्ट सेमेस्टर टेस्ट के आधार पर पास किया भी जाए तो इसके लिए पहले की सभी उतर पुस्तिकाएं स्कूलों में हैं, शिक्षक लाकडाउन में स्कूल कैसे पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षा निदेशक को आदेश जारी करने से फहले शिक्षकों की समस्याओं को समझना चाहिए था.
सभी स्कूलों में आनलाइन सुविधाएं नहीं  प्रशांत ने कहा कि सभी स्कूलों में आनलाइन सुविधाएं नहीं हैं. मैंने पहले भी कहा था कि कुछ शिक्षकों को लाकडाउन से छूट देनी चाहिए थी, जो नहीं किया गया. प्रशासन को शिक्षकों की परिस्थितियों के बारे में ध्यान देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का भी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है. उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि सबसे पहले तो 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं पर ध्यान देने की जरूरत है, जिनका अभी तक जांच कार्य अधूरा है. पहली से लेकर नौवीं और 11वीं के रिजल्ट जून में भी घोषित किए जा सकते हैं


Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...