हैडलाइन

मुंबई : नगर निकाय ने मुंबई में बंद में दी गई रियायतों को वापस लिया

मुंबई : मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शहर में बंद में दी गई छूट को वापस लेने का निर्णय किया है। बीएमसी की ओर से रात जारी एक आदेश के अनुसार केवल किराने और दवा की दुकानों को छह मई से खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार ने कुछ गैर जरूरी सेवाओं को शुरू करने और दुकानों को खोलने की इजाजत दी थी उसे वापस लिया जाता है। इस आदेश में बीएमसी ने कहा कि उसे भय है कि कुछ गैर जरूरी सेवाओं को शुरू करने की इजाजत से मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात और खराब हो सकते हैं। इसलिए शहर को दी गई रियायतें वापस ली जाती है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने सोमवार से शराब की दुकानों सहित अनेक गैर जरूरी सेवाओं को शुरू करने की अनुमति दी थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग दुकानों पर पहुंचने लगे।और सामाजिक दूरी जैसे महत्वपूर्ण नियमों का उल्लंघन होते दिखाई दिया।



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...