हैडलाइन

मुंबई : दो नगर निगम ने आठ मई से सीमाएं सील करने की घोषणा की

मुंबई : कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर मुंबई से सटे दो बड़े नगर निगम ने मंगलवार को आठ मई से अपनी सीमाएं पूरी तरह सील किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही लोगों की महानगर से आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी। कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर के निगम आयुक्तों की ओर से जारी पत्रों के मुताबिक, जिन निवासियों के दफ्तर बृह्नमुंबई नगर निगम क्षेत्र में हैं, उन्हें कार्यालय जाने के लिए या तो मुंबई में कहीं स्थानांतरित होना होगा अथवा घर में ही रहना होगा।

कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर में कोरोना वायरस संक्रमण के कई ऐसे मामले हैं, जिनके संक्रमण का कारण मुंबई से संबंधित पाया गया है। दोनों निगम के अधिकारियों ने कहा कि इन नगर निगम क्षेत्रों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और इनकी रोकथाम के लिए निगम ने अपनी सीमाएं सील करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला आठ मई से लागू होगा।

अधिकारियों ने साफ किया कि इन निगम क्षेत्रों में रहने वाले लोग जोकि मुंबई में काम करते हैं, उन्हें घरों में ही रहना होगा क्योंकि सीमा सील होने पर किसी को कोई छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के पास कुछ समय है और वे अपने नियोक्ता से चर्चा कर सकते हैं। कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर मुंबई शहर के पास ऐसे इलाके हैं, जहां से लाखों लोग रोजाना महानगर में काम करने जाते हैं। 



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...