हैडलाइन

ठाणे : टीसीएस के 21 कर्मचारी को हुआ कोरोना

ठाणे : ठाणे शहर में ठाणे शहर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है.  जिसे रोक पाने में मनपा स्वास्थ्य विभाग लगभग नाकाम हैं. मंगलवार को शहर के वर्तक नगर में स्थित टिएसीएस कंपनी के 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिससे कंपनी में खलबली मच गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार पाच से छह दिन पहले ही यहां के तीन कर्मचारियों को कोरोना हुआ था. इसके बाद इनके संपर्क में आहे हुए कुछ लोगों को क्वारंटाईन किया गया था. इनका टेस्ट भी किया था और अब इनमें से 21 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.  

आपको बता दें कि ठाणे में कोरोना पॉजिटिब मरीजों की संख्या तकरीबन 500 के आसपास पहुंच गई है. जोकि मनपा प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय है.  इसमें विशेषकर लोकमान्य नगर और वागले इस्टेट परिसर में संक्रमण की संख्या अधिक हैं. अब यह संक्रमण वर्तक नगर की तरफ भी तेजी से बढ़ा हैं. अब यहां के  टीसीएस कंपनी में 21 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद  प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए हैं. वहीं टीसीएस का समावेश अत्यावश्यक सेवा में किया गया था. ऐसे में कंपनी ने कुछ तय कर्मचारियों को ही काम पर बुला रही थी.  

मनपा स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि छह दिन पहले जो तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे वे ठाणे के निवासी नहीं थे और जो अब 21 लोग पाए गए हैं उनमें से सिर्फ दो लोग ही ठाणे के निवासी है. जोकि एक चिराग नगर और एक गांधी नगर का रहिवासी हैं और बाकी 19 लोग बाहर के हैं.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...