मुंबई : कोरोना मरीजों की संख्या 10 हजार पार

मुंबई : कोरोना की प्रचंड आंच से मुंबई तपने लगी है. कोरोना से स्थिति इतनी भयावह होने लगी है कि मरीजों को कोरोना इलाज के लिए अस्पताल दर अस्पताल भटकना पड़ रहा है उसके बाद भी एडमिट नहीं किया जा रहा है. मुंबई में बुधवार को कोरोना मरीजों की संख्या 10 हजार के पार हो गई. पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का दो तिहाई  मरीज मुंबई में मिले हैं. बुधवार को मुंबई में 769 नये मरीज मिले हैं जिससे कुल मरीजों की संख्या 10714 हो गई. 24 घंटों के दौरान 25 मरीजों की मौत हो गई. कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या अब 412 हो गई है. 

कोरोना के कारण मुंबई की हालत बिगड़ती जा रही है. अस्पतालों में मरीजों को रखने के लिए जगह ही नहीं बची है इसलिए संक्रमित मरीजों को भी क्वारंटाइन में रखा जा रहा है. बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार 1 मई तक कूपर में 6, केईएम में 6, कस्तूरबा में 12, पीडी हिंदुजा में 42, वाक्हार्ड में 1,लीलावती में 1, विक्रोली शुश्रुषा में 73 और सेवनहिल अस्पताल में 42 कोरोना मरीजों को रखने के लिए बेड उपलब्ध थे, लेकिन 1 मई से 6 मई के बीच 3655 नये मरीज  मिलने से अस्पतालों में जगह ही नहीं बची है. 

मुंबई में मरीजों की बढ़ती संख्या से चिंतित बीएमसी  15 दिन के भीतर नये कोरोना केयर केंद्र बनाने जा रही है. अभी कोरोना केयर केंद्रों में 14000  मरीजों को रखने की व्यवस्था है. जिसकी क्षमता बढ़ा कर 34000 किया जाएगा. अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए सिर्फ 3000 आइसोलेशन बेड हैं ,सभी फुल हो चुके हैं. कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर 21प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 3.9 है. 

जेजे पुलिस स्टेशन राज्य का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित पुलिस स्टेशन बन गया है. जे जे पुलिस स्टेशन के 16 पुलिसकर्मी बुधवार को भी कोरोना संक्रमित पाए गए जिससे संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 22 हो गई है. संक्रमितों में 12 पुलिस अधिकारी और 14 पुलिसकर्मी हैं. जोन 3 के डीसीपी भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. कांदिवली पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई की अर्दली कोरोना पॉजिटिव आई है. सीनियर सहित वहां के 6 पुलिस कर्मियों को क्वारंटाइन में भेज दिया गया है. मुंबई में  6 सरकारी और 11 प्राइवेट लैब में कोरोना की जांच की जा रही है. इन 17 प्रयोगशालाओं में 1 लाख टेस्ट पूरे कर लिए हैं. एक लाख में 10714 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना मरीजों की पॉजिटिव दर 10 प्रतिशत है.



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...