हैडलाइन

मुंबई : नागपुर, शिर्डी, पनवेल, भिवंडी से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें हुईं रवाना

मुंबई : कोरोना संक्रमण से लॉकडाउन में अटके पड़े मजदूरों को उनके गांव छोड़ने के लिए रोज अनेक स्टेशनों से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रवाना हो रही हैं.बुधवार को नागपुर,शिर्डी, पनवेल,कल्याण,भिवंडी इन स्टेशनों से बिहार,यूपी के अलग-अलग ज़िलों के मजदूरों के लिए ट्रेनें छोड़ी गई. शिर्डी और आसपास के परिसर में अटके 1251 मजदूरों को लेकर ट्रेन लखीमपुर के लिए रवाना हुई.इस दौरान शिर्डी साईं संस्थान ने यात्रियों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था की.

इसी तरह नागपुर से बिहार के मुजफ्फरनगर के लिए ट्रेन छोड़ी गई.बुधवार की रात 12.45 बजे पनवेल से ट्रेन को मध्य प्रदेश के रीवा जिले के लिए रवाना किया गया. बुधवार को ही भिवंडी से पटना के लिए ट्रेन छोड़ी गई.जबकि मंगलवार की रात कल्याण से भी एक स्पेशल ट्रेन मजदूरों को लेकर रवाना हुई.बताया गया कि राज्य सरकार के नोडल अधिकारी की मांग के अनुसार रेलवे स्पेशल ट्रेनें उपलब्ध करा रहा है.गुरुवार को पश्चिमी उपनगर मीरारोड से एक स्पेशल ट्रेन छोड़ी जाएगी.बड़ी संख्या में मजदूर संबंधित क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त और जिलाधिकारी के पास अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं.यात्रा के लिए टिकट उपलब्ध कराने के साथ उनकी जांच की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार पर डाली गई है.



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...