पालघर : एसपी गौरव सिंह को जबरन छुट्टी पर भेजा गया

मुंबई : पालघर के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह को जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया है.यह फैसला ऐसे समय पर आया है,जब गुरुवार को गृहमंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस महानिदेशक सुबोध जायसवाल के साथ पालघर के उस गांव का दौरा किया था,जहां कुछ दिनों पहले मॉब लिंचिंग में दो साधुओं समेत एक ड्राइवर की जघन्य हत्या कर दी गई थी. माना जा रहा है कि इस मामले की जांच को लेकर सिंह को छुट्टी पर भेजा गया है.

सिंह ने कहा था कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़ के बेकाबू होने के बाद गोली चलाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने ऐसा नहींं किया था.अब सरकार ने इस मामले का ठीकरा सिंह के सिर पर फोड़ते हुए उन्हें  छुट्टी  पर भेज दिया है.

साधुओं की हत्या के समय मौके पर पुलिस भी मौजूद थी. निर्दोष साधुओं और एक ड्राइवर की हत्या के इस मामले ने पूरे देश में तूल पकड़ लिया था.बीजेपी ने इस हत्या को लेकर ठाकरे सरकार पर कड़ा हमला बोला था.बाद में ठाकरे सरकार ने अपनी गर्दन बचाने के लिए इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की थी.



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...