हैडलाइन

नवी मुंबई : सिडको ने जारी की पात्र आवेदकों की सूची

नवी मुंबई : सिडको ने  मेगा हाऊसिंग योजना के सभी पात्र और अपात्र आवेदकों की सूची वेबसाईट पर अपलोड कर दी है. इस सूची में अपात्र निर्दिष्ट किए गए आवेदक पुनर्जांच के लिए सिडको से संपर्क कर सकेंगे. सिडको की जनसंपर्क अधिकारी प्रिया रतांबे ने बताया कि जो लोग पात्र हैं उन्हें पंजीकृत मोबाईल के जरिए भी संदेश दिया गया है.

बता दें कि अब पात्र उम्मीदवारों को फ्लैट आवंटन पत्र वितरित करने की प्रक्रिया शुरू होगी. वहीं जो आवेदक अपात्र हैं उन्हें पुनर्जांच एवं आपत्ति निवारण के लिए दुबारा मौका मिलेगा. वे सिडको की निवारा वेबसाईट से समय समय पर जानकारी हासिल कर सकेंगे. बता दें कि इससे पहले विविध गृहप्रकल्पों में बाकी बचे घरों के आवंटन के पात्र आवेदकों की सूची जाहिर हो चुकी है. वहीं लॉकडाउन के कारण जो आवेदक 5 हफ्ते भर चुके हैं या कुछ आवेदक जो नहीं भुगतान कर पाए हैं उन्हें 30 जून तक पेमेंट भुगतान को मौका दिया गया है.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...