हैडलाइन

तलोजा एमआईडीसी में केमिकल कंपनी में आग, फायरमैन की मौत

नवीमुंबई : शुक्रवार की देर रात में तलोजा एमआईडीसी में एक केमिकल कंपनी में भीषण आग लगी, जिसे बुझाने के दौरान विषैली गैस की चपेट में आने से एक फायरमैन की मौत हुई. वहीं 3 फायरमैन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इन तीनों को खतरे से बाहर बताया गया है. तलोजा पुलिस स्टेशन में इस मामले को दर्ज किया गया है.

तलोजा एमआईडीसी अग्निशमन दल के अधिकारी दीपक गुरूगड़े से मिली जानकारी के अनुसार तलोजा एमआईडीसी में स्थित मोदी केमिकल नामक कंपनी में शुक्रवार की रात 12 बजे के दौरान अचानक भीषण आग लगी, जिसे बुझाने के लिए सिडको, अंबरनाथ व तलोजा एमआईडीसी की 10 गाडियां मौके पर पहुंची थी. इस आग को बुझाने के दौरान अंबरनाथ की दमकल की गाड़ी के साथ आए देशमुख नामक फायरमैन की विषैली गैस की वजह से मौत हुई. इस आग में कंपनी जलकर खाक हो गई. यह आग किस वजह से लगी इसके बारे में छानबीन जारी है.


Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...