हैडलाइन

बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट सूरज गोदांबे हुवे ड्रग्स के साथ गिरफ्तार।

मुंबई: बॉलिवुड सिलेब्रटीज के हेयर स्टाइलिस्ट सूरज गोदांबे  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) ने अरेस्ट किया है। गुरुवार को एनसीबी ने सूरज को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। गोदांबे को कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम के लिए जाना जाता है। बीते कुछ सालों में उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। एनसीबी के अधिकारियों ने सूरज गोदांबे को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। सूरज गोदांबे को एनसीबी ने 16 शीशियों के साथ अरेस्ट किया है। प्रत्येक शीशी में करीब 11 ग्राम कोकीन पाया गया है। यह कोकीन उनके घर से ही बरामद किया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि जो मात्रा पाई गई है, वह न तो व्यक्तिगत उपभोग की कैटिगरी में आती है और न ही कमर्शियल क्वान्टिटी है। यह एक इंटरमीडियरी यानी एक-दूसरे से शेयर करने जैसी मात्रा है। एनसीबी के जॉइंट डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व में चले ऑपरेशन में सूरज गोदांबे को पकड़ा गया है। गोदांबे को एक ड्रग तस्कर के साथ अरेस्ट किया गया है।


Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...