हैडलाइन

बॉलिवुड के मशहूर कोरियॉग्रफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक, कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

बॉलिवुड के मशहूर कोरियॉग्रफर रेमो डिसूजा को शुक्रवार को हार्ट अटैक आया है। इसके बाद रेमो डिसूजा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। कोरियॉग्रफर को हार्ट अटैक आने की खबर उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोकिलाबेन अस्पताल में रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर है। इस दौरान रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल भी उनके साथ हैं।

रेमो डिसूजा की खबर की पुष्टि बॉलिवुड के कोरियॉग्रफर अहमद खान ने एक न्यूज चैनल से की है। रेमो डिसूजा खुद अहमद खान के साथ छह सालों तक काम कर चुके हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहमद खान को असिस्ट किया था। रेमो डिसूजा बॉलिवुड की कई फिल्मों में गानों को कोरियॉग्राफ कर चुके है। इसके अलावा वह कई फिल्मों का डायरेक्शन भी कर चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म 'ABCD 2' थी। इसके अलावा रेमो डिसूजा कई रिऐलिटी शो भी जज कर चुके हैं।

रेमो डिसूजा का 2 अप्रैल 1972 को बेंगलुरु में जन्म हुआ था। वह अपने स्कूली दिनों में एक बेहद अच्छे एथलीट थे। रेमो डिसूजा की शादी लिजेल से हुई है जो कि एक कॉस्टयूम डिजाइनर हैं। उनके ध्रुव और गबिरिल नाम के दो बेटे हैं।

रेमो डिसूजा ने साल 1995 में बॉलिवुड में बतौर कोरियॉग्रफर अपने करियर की शुरुआत की थी। रेमो डिसूजा अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में डांस कोरियॉग्राफ कर चुके हैं। उन्हें 'तहजीब', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'ये जवानी है दीवानी', 'एबीसीडी 2', 'बाजीराव मस्तानी' और 'कलंक' के लिए अवॉर्ड भी दिया जा चुका है। 



Most Popular News of this Week