हैडलाइन

आयुष्मान खुराना ने कॉलेज के दिनों की फोटो पोस्ट कर खोला यह 'राज'

ऐक्टर आयुष्मान खुराना सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैन्स के साथ तस्वीरें और विडियो शेयर करते हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। एक बार फिर ऐक्टर ने अपनी एक फोटो पोस्ट की है। हालांकि, यह फोटो किसी फिल्म या फोटोशूट के दौरान की नहीं बल्कि उनके कॉलेज के दिनों की है।  आयुष्मान खुराना ने थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए खुद से जुड़ी एक ऐसी बात भी बताई है जिसके बारे में शायद ही कोई जानता हो। ऐक्टर ने लिखा, 'शायद कॉलेज का आखिरी दिन था। आने वाली जिंदगी के लिए सभी ने कुछ न कुछ सोच रखा था पर मैंने अपने लिए कुछ नहीं सोचा था। यकीन मानिए मैं सच बोल रहा हूं।' 

आयुष्मान खुराना ने अपने फीलिंग्स को जाहिर करने के लिए साल 1988 में आई आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के सॉन्ग 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा' की लाइन का इस्तेमाल किया। बता दें कि, आयुष्मान खुराना ने फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म 'विक्की डोनर' से कदम रखा था। इससे पहले वह टीवी रिऐल्टी शोज और आरजे के रूप में काम कर चुके थे। आज के दौरा में आयुष्मान हिट की गैरन्टी माने जाते हैं। कुछ समय पहले रिलीज हुई उनकी फिल्में 'अंधाधुन' और 'बधाई हो' क्रिटिक्स के साथ ही दर्शकों को भी बेहद पसंद आई थी।  



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...