हैडलाइन

पैसे लेकर भी अभिनेता रवि किशन को नहीं दिया फ्लैट, बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

मुंबई: मुंबई में बिल्डरों की धोखाधड़ी आम बात हो गई है. फिल्म अभिनेता रवि किशन ( Actor Ravi Kishan) भी धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं. उन्होंने कमला लैंडमार्क बिल्डर्स(Kamla Landmarc Group builder) के खिलाफ पैसा लेने के बावजूद फ्लैट न देने को लेकर धोखाधड़ी की एफआइआर भी दर्ज कराई है. मुंबई में सैकड़ों ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो बिल्डरों की गड़बड़ी की वजह से रुके हुए हैं और हजारों ग्राहक अपने पैसों के लिए दर दर भटक रहे हैं. ऐसे ही पीड़ित ग्राहकों में अब अभिनेता रवि किशन का नाम भी शामिल हो गया है. रवि किशन का आरोप है कि वर्सोवा में एक फ्लैट के लिए उन्होंने जितेन्द्र जैन और उनकी कंपनी को वर्ष 2012 में  डेढ़ करोड़ रुपये दिये थे लेकिन आज तक उन्हें फ्लैट की चाबी नहीं मिली. रवि किशन के मुताबिक, बिल्डर  जितेंद्र जैन ने वर्सोवा यारी रॉड पर उन्हें फ्लैट देने का वादा किया था. जितेंद्र जैन के खिलाफ यूं तो पहले से कई केस दर्ज हैं, मगर हाल में रवि किशन और सुनील नायर नामक एक और शख्स ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है. गौरतलब है कि कमला लैंडमार्क ग्रुप कंपनी के जितेंद्र जैन  और उनके सहयोगी जिनेन्द्र जैन और केतन शाह वर्ष 2016 से जेल में बंद हैं. पुलिस के मुताबिक  कमला लैंडमार्क ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी के अब तक 24 मामले दर्ज हो चुके हैं. पुलिस 300 के करीब बैंक अकाउंट सील कर चुकी है. अब तक 800 से भी ज्यादा पीड़ित सामने आ चुके हैं. तकरीबन 400 करोड़ का इस घोटाले की धनराशि के और भी बढ़ने का अनुमान है. मुंबई में अकेले कमला लैंडमार्क ग्रुप के प्रमोटर ही नही  15 से ज्यादा बिल्डर जेल में बंद हैं और एक दर्जन से ज्यादा बिल्डर एफआइआर  दर्ज होने के बाद भी आजाद घूम रहे हैं.  जबकि मुंबई में एक अच्छा मकान खरीदने की आस में अपनी खून पसीने की कमाई गवां बैठे पीड़ित न्याय के इंतजार में दर दर की ठोकरें खा रहे हैं.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...