हैडलाइन

प्लास्टिक रखने पर लगा 5000 का जुर्माना, सिक्कों से भरे तीन बैग लेकर पहुंचा व्यापारी

मुंबई, महाराष्ट्र के पालघर में स्थानीय निकाय अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए जब वसई का एक प्लास्टिक व्यापारी अपना फाइन भरने के लिए एक, दो, पांच और 10 के सिक्कों से भरे तीन बैग लेकर गुरुवार को उनके ऑफिस पहुंचा। अमित मेहता नामक इस व्यापारी पर प्लास्टिक के प्रतिबंधित सामान रखने का आरोप था। अमित पर फाइन लगाने वाले सहायक नगरपालिका आयुक्त सुखदेव दरवेशी ने कहा, 'इतने सारे सिक्कों को देखकर हम हैरान थे लेकिन हमें वे सिक्के लेने पड़े और अमित को रसीद भी देनी पड़ी।' 

बात यहीं खत्म नहीं हुई। 45 मिनट की कड़ी मेहनत के बाद अधिकारियों ने जब ये सिक्के गिने तो इनमें 70 रुपये कम निकले। इसकी जानकारी अमित मेहता को दी गई। एक दिन बाद मेहता फिर से वीवीएमसी हेडक्वॉर्टर पहुंचे और बाकी के 70 रुपये एक बार फिर सिक्कों के रूप में जमा किए। 

जानकारी के मुताबिक, प्लास्टिक रोकथाम के अभियान के तहत वसई-विरार नगरपालिका के अधिकारियों ने गुरुवार को मेहता के यहां छापा मारा तो वहां प्लास्टिक के कई प्रतिबंधित आइटम पाए गए। जिसके बाद मेहता पर 5,000 रुपये का फाइन लगाया गया। दरवेशी ने बताया कि जून में प्लास्टिक प्रतिबंधित होने के बाद से लगभग 5 लाख रुपये का फाइन कलेक्ट किया गया है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है, जब इतनी बड़ी संख्या में किसी ने सिक्के जमा किए हों। 

नियम के मुताबिक, अगर कोई प्लास्टिक के प्रतिबंधित सामान रखे हुए दूसरी बार पकड़ा जाता है तो उस पर 10,000 रुपये का फाइन लगाया जाएगा। वहीं तीसरी बार ऐसा करने पर 25,000 रुपये का जुर्माना और/या तीन महीने की जेल का प्रावधान है। मेहता ने अधिकारियों को बताया कि ऑनलाइन पेनल्टी भरने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी, जिसकी वजह से उन्होंने अपने पास रखे सिक्कों को फाइन के तौर पर खपाने का फैसला किया। 



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...