फुल हुए एमटीडीसी के रिसॉर्ट

मुंबई : दिवाली के बाद लोग नाताल और नव वर्ष के स्वागत की तैयारी में जुट जाते हैं। इस मौके पर अधिकांश लोग शहर से दूर किसी लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर जाना पसंद करते हैं। जैसे कि कोई हिल स्टेशन हो या तटीय इलाका लेकिन पिकनिक पर जाने में सबसे बड़ी अड़चन रात में ठहरने की होती है। नव वर्ष और नाताल के दौरान बड़ी संख्या में लोग सुहाने मौसम का मजा लेने के लिए पर्यटन स्थलों की ओर जाते हैं इसलिए होटलों में कमरों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में होटल व्यवसायी कमरों का रेट बढ़ा देते हैं। महंगे कमरों में ठहरना हर किसी के लिए संभव नहीं होता इसलिए लोग महाराष्ट्र टूूरिजम डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमटीडीसी) के रिसॉर्ट में ठहरना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि यहां कमरे किफायती होते हैं लेकिन इस बार कई पर्यटकों के नव वर्ष के जश्न की तैयारी फीकी पड़ सकती है क्योंकि एमटीडीसी के रिसॉर्ट एक महीने पहले से ही फुल हो चुके हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के लोकप्रिय पर्यटन स्थल महाबलेश्वर, गणपतिपुले, तारकर्ली, हरि हरेश्वर, वेलनेश्वर और नागपुर में एमटीडीसी के रिसॉर्ट शत-प्रतिशत फुल होने की जानकारी सामने आई है। शिर्डी, कुणकेश्वर जैसे अन्य लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में भी एमटीडीसी के रिसॉर्ट ९० फीसदी से ज्यादा फुल हो चुके हैं, जबकि अन्य जगहों पर भी कमरों की बुकिंग तेजी से हो रही है, ऐसी जानकारी एमटीडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक दिनेश कांबले ने मीडिया को दी है।


Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...