मुंबई को जलापूर्ति करनेवाले तालाबों में सौर ऊर्जा और पवन चक्की के प्रकल्प लगाकर जल्द ही मनपा बनाएगी बिजली

मुंबई : मुंबई को जलापूर्ति करनेवाले तालाबों में सौर ऊर्जा और पवन चक्की के प्रकल्प लगाकर जल्द ही मनपा महीने में लाखों रुपए बचाएगी। इससे सिर्फ बिजली के लिए होनेवाला खर्च बचेगा बल्कि मनपा की ४० किमी दूर से बिजली लाने और बिजली कटौती की समस्या से भी निजात मिलेगी।

बता दें कि पिसे पांजरापोल जलाशय में २५० किलोवॉट का प्लांट स्थापित करने के बाद अब वहां पर बिजली उत्पादन के लिए ५४५ किलोवाट ऊर्जा उत्पन्न करने का एक और प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे मनपा द्वारा महीने भर में होनेवाला लाखों रुपए का खर्चा बचाया जाएगा। इसी के साथ मध्य वैतरणा झील के परिसर में भी मनपा द्वारा ग्रीन बिजली का अधिक उपयोग करने के लिए पवन चक्की और सौर ऊर्जा के प्रकल्प शुरू करने का निर्णय लिया गया है। मध्य वैतरणा झील में प्रतिदिन ८० से १०० किलोवॉट बिजली उत्पादन का कार्य होगा। जलापूर्ति विभाग के प्रमुख अभियंता अशोक कुमार तावड़िया के बताए अनुसार शुरुआत में मनपा द्वारा सौर ऊर्जा और पवन चक्की से उत्पादित इस बिजली का उपयोग वहां रह रहे मनपा के कर्मचारियों और तालाब के कार्यों में किया जाएगा।


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...