हैडलाइन

शूट नहीं होता रजनीकांत की मौत का सीन

सुपरस्टार रजनीकांत एक ऐसा नाम है जो सिर्फ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। उनका रजनीकांत साउथ में अपने अभिनय और स्टाइल के लिए जाने जाते है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्में उनके नाम से हिट हो जाती है। रजनीकांत की फैन फालोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब रजनी की फिल्म रिलीज होती है तो फैंस सुबह पांच बजे ही सिनेमाघर के बाहर पहुंच जाते है और सिनेमाघर मालिकों को शो तभी शुरू करना पड़ता है। इसका ताजा उदाहरण उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 2.0 में देखने को मिला था। जब दर्शक सुबह 4 बजे ही सिनेमाघरों में पहुंच चुके थे।

रजनीकांत के फैंस की दीवानगी ऐसी है कि वो उन्‍हें भगवान की तरह पूजते हैं। रजनीकांत जब पर्दे पर आते है तो फैंस खुशी से सिक्के उछालते हैं और कई बार एक साथ कई सिक्के पड़ने पर सिनेमाघर के पर्दे तक फट गए। बाद में सिनेमाघर में सिक्के ले जाने पर पाबंदी लगानी पड़ी। रजनीकांत फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं जो 60 की उम्र के बाद लीड हीरो का रोल कर रहे हैं।

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की लोकप्रियता इतनी है कि उनकी फिल्म के डायरेक्टर्स को भी यह डर लगता है कि अगर उन्होंने स्क्रीन पर रजनीकांत को मरते दिखाया तो फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। इस वजह से पिछले कई सालों से रजनी ने स्‍क्रीन पर मौत का सीन नहीं किया है।

रजनीकांत हिंदी, कन्‍नड़, मलायलम, बंगाली और अंग्रेजी फिल्‍मों में भी काम कर चुके हैं, लेकिन उन्‍होंने कभी मराठी फिल्‍मों में काम नहीं किया, जबकि रजनीकांत मूलरूप मराठी हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 2.0 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं और यह फिल्म अगले साल चीन के बॉक्स ऑफिस पर भी 56 हजार स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी।



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...