हैडलाइन

संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के बेटे पर म्यूजिक डायरेक्टर को बंधक बनाने का आरोप, केस दर्ज

मुंबई. मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर स्व. आदेश श्रीवास्तव के बेटे अवितेश श्रीवास्तव के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में किरायेदार को एक कमरे में बंद करके उसके साथ मारपीट करने का केस दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता भी एक म्यूजिक डायरेक्टर है। 
क्या है पूरा मामला?
आरोप है कि अवितेश म्यूजिक कंपोजर आनंद त्रिपाठी को स्टूडियो के अंदर ही लॉक कर चले गए। त्रिपाठी ने किसी तरह पुलिस से संपर्क कर खुद को आजाद करवाया। आनंद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अवितेश से एक स्टूडियो एक लाख रुपए महीने किराए पर लिया था। इसके लिए उन्होंने 4 लाख का डिपाजिट भी जमा करवाया था। आनंद ने यह स्टूडियो मार्च में ही खाली कर दिया था। लेकिन अवितेश लगातार उनसे काॅन्ट्रेक्ट तोड़ने का आरोप लगाते हुए 12 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। 
गुरुवार को अवितेश श्रीवास्तव ने स्टूडियो में आनंद को समझौते के लिए बुलाया और उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। यही नहीं उन्होंने स्टूडियो के एक कमरे में उन्हें लॉक कर दिया। आरोप है कि अवितेश 4 लाख डिपाॅजिट के अलावा 12 लाख रुपए देने का दबाव बना रहे थे।
वारदात के बाद से फरार हैं अवितेश

 लॉक करने के बाद आनंद ने शुक्रवार रात 1.15 पर जुहू पुलिस से फोन से संपर्क किया और उन्हें पूरी कहानी बताई। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच उन्हें किसी तरह आजाद करवाया। इसके बाद आनंद त्रिपाठी की शिकायत पर अवितेश श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस घटना के बाद से अवितेश श्रीवास्तव फरार हैं। उनकी तलाश में टीम गठित की गई है।


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...