हैडलाइन

पीने का पानी ले जाने वाले टैंकर का होगा अलग रंग-ढंग

मुंबई : मुंबई में जारी पानी की कटौती से हर कोई परेशान है। पानी कटौती के चलते महानगर में टैंकर वालों की मांग बढ़ गई है। हालांकि टैंकर वाले कितना स्वच्छ पानी आपको देते हैं, इस पर प्रश्न चिह्न लगा है, क्योंकि अभी तक मुंबई में पीने और दूसरे कार्यों के इस्तेमाल में लगने वाले पानी को सप्लाई करने के लिए एक ही टैंकर का इस्तेमाल होता है। लेकिन जल्द ही अब पीने और दूसरे कार्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पानी के लिए अलग-अलग रंग के टैंकर होंगे। साथ ही इनका पंजीकरण भी अलग-अलग होगा।

बीएमसी स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एक ही टैंकर होने के कारण उसी में दोनों तरह के पानी को सप्लाई किया जाता है। इससे कौन सा टैंकर किस काम के लिए इस्तेमाल होता है, इसकी पहचान करना मुश्किल होता है। वहीं कई बार लोग पीने का पानी ले जाने के लिए टैंकर का पंजीकरण कराकर उससे पीने के अलावा अन्य कार्यों में लगने वाला पानी भी सप्लाई करते हैं। ऐसे में दोनों टैंकरों का अलग से पंजीकरण किया जाएगा, ताकि इन पर नजर रखी जा सके।



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...