हैडलाइन

शाहरुख का खुलासा, महाभारत में यह किरदार निभाएंगे आमिर खान

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई है। इस फिल्म के रिलीज होने के पहले से चर्चा थी कि आमिर खान महाभारत टाइटल से फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। आमिर के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में कई बड़े सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं। आमिर का यह प्रोजेक्ट एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने इस महाभारत में आमिर के रोल का खुलासा कर दिया है। शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'आमिर खान, महाभारत सीरीज में भगवान कृष्ण का रोल करते नजर आएंगे। पहले से ही इस बारे में कयास लगाए जा रहे थे। मगर अब शाहरुख ने इसे कन्फर्म कर दिया है। हालांकि अभी खुद आमिर या उनकी टीम की तरफ से इस बारे में किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। चर्चा थी कि आमिर, 1000 करोड़ के भारी भरकम बजट में महाभारत नाम की फिल्म बनाएंगे। आमिर खान पिछले कई साल से इस प्रोजेक्ट पर लगे हुए हैं जहां उनकी टीम जम कर इसपर काम कर रही है। लेकिन अब आमिर खान इसको फिल्म न बनाकर एक वेब सीरिज की तरह रिलीज करेंगे जो 7 अलग भाग में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान जल्द ही अपनी टीम के साथ अमेरिका जा सकते हैं। इस दौरान वे कहानी को आइडिएट करने का काम करेंगे। वेब सीरीज में वे नए कलाकारों को मौका देना चाहते हैं।



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...