हैडलाइन

कश्मीर में 6 आतंकी ढेर, मूसा की टीम का सफाया

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में मोस्ट वॉन्टेड आतंकी जाकिर मूसा के डिप्टी सालेह उर्फ रेहान खान समेत 6 आतंकी मारे गए। अवंतिपुरा के आरामपुरा गांव में हुई इस मुठभेड़ में मारे गए सभी आतंकी मूसा के गजवत-उल-हिंद संगठन से हैं और आसपास के ही रहने वाले थे। इस मुठभेड़ में एक तरह से मूसा के संगठन का खात्मा हो गया है। अब सिर्फ मूसा जिंदा है, जिसे कुछ दिन पहले पंजाब में देखा गया था। मुठभेड़ के बाद काफी गोला-बारूद जब्त किया गया। मारे गए आतंकियों की पहचान सोलिहा अखून, फैजल, नदीम सोफी, रसिक मीर, रऊफ और उमर के रूप में हुई है।

मुठभेड़ के विरोध में त्राल और आसपास के इलाकों में काफी हिंसक प्रदर्शन हुए, जिसके चलते जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। बनिहाल से श्रीनगर के बीच चलने वाली ट्रेन सेवा भी रोक दी गई। पिछले हफ्ते सुरक्षा बलों को पुलवामा जिले में बड़ी कामयाबी मिली थी, जब एक मुठभेड़ में मोस्ट वॉन्टेड जहूर अहमद ठोकर को मारा गया था। वह पिछले साल जुलाई में सेना के कैंप से फरार होकर आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। कश्मीर में शनिवार को आतंकियों के जनाजे में भारी भीड़ जमा हुई

पुलवामा में मुठभेड़, हिंसक प्रदर्शन पंजाब में देखा गया मूसा, हाई अलर्ट माना जा रहा है कि छह आतंकियों के सफाए के बाद अब जाकिर मूसा की टीम में महज दो सक्रिय सदस्य बचे हैं। सुरक्षा बलों की हिटलिस्ट में जाकिर का नाम पहले से ही है। ऐसे में जल्द ही उसके गैंग का नामोनिशान मिट सकता है। बता दें कि पिछले दिनों आतंकी जाकिर मूसा को पंजाब के अमृतसर में देखे जाने के बाद पंजाब पुलिस ने उसके पोस्टर जारी किए थे। इससे कुछ समय पहले ही यहां पुलिस को जैश के आतंकवादियों के राज्य में घुसने के इनपुट मिले थे, जिसके बाद से राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया गया था। तब खुफिया रिपोर्टों में बताया गया था कि मूसा सिख के वेष में पगड़ी पहने छिपा हुआ हो सकता है।



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...