हैडलाइन

लिवरपूल को छह अंक की बढ़त, मैनचेस्टर सिटी की एक और हार

लंदन,  लिवरपूल ने एनफील्ड में खेले गये मैच में न्यूकास्टल को 4-0 से करारी शिकस्त देकर प्रीमियर लीग फुटबाल में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली जबकि मैनचेस्टर सिटी को पांच दिन के अंदर दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा। लीस्टरसिटी ने लीस्टर में खेले गये मैच में मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से पराजित किया। दूसरी तरफ टोटेनहैम ने बोर्नमाउथ को 5-0 से आसानी से शिकस्त दी। इससे वह मैनचेस्टर सिटी को पीछे छोड़कर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने कार्यवाहक कोच ओले गनर सोल्सजार के रहते हुए अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा तथा पॉल पोग्बा के दो गोल की मदद से हडर्सफील्ड पर 3-1 से जीत दर्ज की। चेल्सी ने इडेन हैजार्ड के दो गोल से वाटफोर्ड को 2-1 से हराया और तालिका में अपना चौथा स्थान बरकरार रखा। पांचवें स्थान पर काबिज आर्सनल ने ब्रिटन से 1-1 से ड्रा खेला। मैनचेस्टर यूनाईटेड छठे स्थान पर है। लिवरपूल के अब 51 अंक हैं जबकि टोटेनहैम के 45 और मैनचेस्टर सिटी के 44 अंक हैं। चेल्सी के 40, आर्सनल के 38 और यूनाईटेड के 32 अंक हैं। 



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...